कार्तिक पूर्णिमा पर अमर गिडवानी सहित महापौर मीनल चौबे ने दी शुभकामनाएं, महादेवघाट पुन्नी मेले में उमड़ेगी आस्था
November 23, 2026रायपुर, 23 नवंबर 2026 // कार्तिक पूर्णिमा, गुरुनानक जयंती एवं महादेवघाट पुन्नी मेला पर्व पर महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिडवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री चंद्राकर सहित सभी एमआईसी सदस्यों, जोन अध्यक्षों, पार्षदों और एल्डरमैनों ने समस्त नगरवासियों को अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
सभी ने नगरवासियों से राजधानी रायपुर को स्वच्छ, सुंदर, हरित बनाने के लिए आगे आकर सक्रिय सहभागिता दर्ज कराने की पुनः विनम्र अपील की।
महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिडवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री चंद्राकर सहित निगम के सभी पदाधिकारियों ने 24 नवंबर 2026, मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा और गुरुनानक जयंती और महादेवघाट पुन्नी मेला पर्व के अवसर पर समस्त नगरवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं शांति की कामना करते हुए पालनहार भगवान श्री नारायण और सिखों के महान गुरु गुरुनानक के श्रीचरणों में सामूहिक प्रार्थना की।
साथ ही सभी नगरवासियों को वर्ष 2025-26 के लिए रायपुर शहर को छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे स्वच्छ शहर की रैंकिंग का गौरव भारत सरकार की ओर से प्राप्त होने पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
महादेवघाट में सैकड़ों वर्षों से लगता है पुन्नी मेला
महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिडवानी एवं स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री चंद्राकर सहित सभी सदस्यों ने कहा कि 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर्व है। इस दिन देशभर की नदियों में करोड़ों श्रद्धालु पवित्र स्नान करते हैं। राजधानी रायपुर में खारून नदी के तट पर महादेवघाट में श्री हटकेश्वरनाथ मंदिर के समीप कार्तिक पूर्णिमा के दिन पुन्नी मेला विगत सैकड़ों वर्षों से लगता है, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर खारून मैया के जल में पवित्र स्नान करते हैं और जगतपिता हटकेश्वरनाथ महादेव के मंदिर में पुण्य दर्शन करते हैं।
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सिखों के महान गुरु गुरुनानक जयंती भी मनाई जाती है। गुरुनानक द्वारा दी गई शिक्षाएं और उपदेश सम्पूर्ण मानवता के कल्याण की दृष्टि से वर्तमान में और अधिक प्रासंगिक मानी जाती हैं। इस प्रकार कार्तिक पूर्णिमा, महादेवघाट पुन्नी मेला और गुरुनानक जयंती का पर्व स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक पर्व होने के कारण सभी नागरिकों को जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने का श्रेष्ठ अवसर प्रदान करता है।

