नगर कीर्तन में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने पंच प्यारों से लिया आशीर्वाद

नगर कीर्तन में नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने पंच प्यारों से लिया आशीर्वाद

November 23, 2026 0 By Central News Service

रायपुर, 23 नवंबर 2026 // गुरु नानक जयंती के पूर्व रायपुर शहर के सिख समाज द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। आज सुबह स्टेशन रोड गुरुद्वारा से तेलीबांधा तक निकले इस नगर कीर्तन में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग पर “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह” के जयकारे गूंजते रहे।

नगर कीर्तन का रायपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी द्वारा स्वागत किया गया। आकाश तिवारी ने नगर कीर्तन में साथ चल रहे पंच प्यारों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया, उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और प्रसादी चढ़ाकर शहर की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

आकाश तिवारी ने कहा, “गुरु नानक देव जी ने हमें मानवता, सेवा और भाईचारे का संदेश दिया। उनका नगर कीर्तन सिर्फ एक शोभायात्रा नहीं, बल्कि मानवता का संदेश है। सिख समाज की सेवा भावना, लंगर की परंपरा और मानवता के लिए समर्पण पूरे समाज के लिए प्रेरणा है।”

आकाश तिवारी ने बताया कि सिख समाज के नगर कीर्तन का स्वागत करने का यह काम उनके द्वारा विगत कई वर्षों से लगातार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि विगत कई वर्षों से मुझे गुरु नानक जयंती के पूर्व निकलने वाले इस पावन नगर कीर्तन में सेवा करने का अवसर मिल रहा है। हर साल मैं पंच प्यारों का आशीर्वाद लेता हूँ, यही मेरी ताकत है।”

नगर कीर्तन के दौरान पूरा रायपुर शहर गुरु नानक देव जी के रंग में रंगा नजर आया।