57वीं GST Council के सुधारों का छत्तीसगढ़ चेम्बर ने किया स्वागत

57वीं GST Council के सुधारों का छत्तीसगढ़ चेम्बर ने किया स्वागत

October 9, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। 57वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिए गए ऐतिहासिक सुधारों का छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने स्वागत किया है।

चेम्बर अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कहा कि जीएसटी को सरल, पारदर्शी और व्यापार-अनुकूल बनाने की दिशा में लिए गए ये निर्णय करोड़ों व्यापारियों, रिटेलर्स, MSME और स्टार्टअप के लिए बड़ी राहत लेकर आए हैं।

थौरानी ने कहा कि 5 करोड़ तक टर्नओवर वाले छोटे B2C व्यापारियों के लिए वैकल्पिक सरल रिटर्न व्यवस्था से अनुपालन लागत और समय दोनों कम होगा। अभियोजन की सीमा 1 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़ करने और गिरफ्तारी की शक्ति हटाने की सिफारिश से ईमानदार व्यापारियों का भय खत्म होगा। सामान्य दंड में कमी से भी राहत मिलेगी।

उन्होंने तेज रिफंड व्यवस्था, छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं को दूसरे राज्यों में आसान पंजीयन और माल परिवहन में जांच को इंटेलिजेंस आधारित बनाने के फैसले को सराहनीय बताया। इससे माल की आवाजाही में अनावश्यक रोक-टोक खत्म होगी।

थौरानी ने कहा कि ये सुधार जीएसटी को केवल राजस्व संग्रह नहीं, बल्कि विश्वास और Ease of Doing Business के रूप में आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और जीएसटी काउंसिल के सभी सदस्यों का आभार जताया।