तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा, भ्रम न रखें – मुख्यमंत्री साय
October 8, 2026रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर फैले भ्रम को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा है, न ही उसके मूल स्वरूप से कोई छेड़छाड़ की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 38 स्थानों पर ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ विकसित किए जाएंगे, जिसमें रायपुर का तेलीबांधा चौक भी शामिल है। इसे केवल सेवा ज्योति संकल्प की भावना के अनुरूप विकसित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर देशभर में कार्यक्रम हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ में इसे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में मनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री आज दुर्ग में ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त जारी की जाएगी और दुर्ग जिले को विकास कार्यों की सौगात मिलेगी।


