दो माह बाद स्वस्थ होकर लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, चेम्बर पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

दो माह बाद स्वस्थ होकर लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, चेम्बर पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

October 1, 2026 0 By Central News Service

रायपुर। सड़क हादसे के बाद दो माह के स्वास्थ्य लाभ के बाद सक्रिय राजनीति में लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक किरण सिंह देव से छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की।
चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उनके निवास पर पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट किया और उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने और दीर्घायु की कामना की।
इस दौरान सतीश थौरानी ने कहा कि जनसेवा और संगठन के प्रति किरण सिंह देव का समर्पण सभी के लिए प्रेरणादायी है। उनके पुनः सक्रिय होने से प्रदेश के व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
इस अवसर पर चेम्बर कोषाध्यक्ष निकेश बरडिया, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी, राधाकिशन सुंदरानी, जसप्रीत सिंह सलूजा, उपाध्यक्ष अमरदास खट्टर, दिलीप इसरानी, मंत्री दीपक शर्मा, प्रकाश अग्रवाल, मनीष रामानी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।