शिक्षक दिवस के दिन तूता मैदान में उतरे हजारों शिक्षक….

शिक्षक दिवस के दिन तूता मैदान में उतरे हजारों शिक्षक….

September 7, 2026 0 By Central News Service


रायपुर 07 सितंबर 2026// टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के बैनर तले छत्तीसगढ़ मे 05 सितंबर शिक्षक दिवस के दिन हजारों शिक्षकों ने TET आधारित पदोन्नति जल्द पूरा करने की मांग को लेकर नवा रायपुर के तूता मैदान में न्याय सत्याग्रह कर मोर्चा खोला।ये सभी शिक्षक चाहते हैं कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय, NCTE एवं छत्तीसगढ़ के राजपत्र मे प्रकाशित नियमों के अनुसार पदोन्नति प्रक्रिया जल्द पूरी हो।

इनका कहना है कि पदोन्नति के लिए तीन बार DPI द्वारा डेडलाइन जारी किया गया जिसमें अंतिम डेडलाइन मे 15 अगस्त 2026 तक पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करने का आदेश जारी किया गया था, परंतु आज तक पदोन्नति नहीं हो पाया है।कुछ संभागों मे तो अंतिम वरिष्ठता सूची भी जारी नही हो पाया है।आधिकारियों की इस उदासीन रवैया एवं कछुए चाल के कारण शिक्षकों मे भारी आक्रोश है जो आज इस सत्याग्रह देखने को मिला।


हजारों शिक्षकों ने अपनी जायज माँगों को लेकर माननीय शिक्षा मंत्री के निवास स्थान को घेरने की कोशिश की लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें रोक दिया।पदोन्नति की मांग के चर्चा के दौरान माननीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि पदोन्नति प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं है।

इसके लिए मंत्री जी स्वयं DPI को सोमवार को स्पष्ट दिशा निर्देश जल्द जारी करने की बात कही।इस आश्वासन के बाद ही हजारों शिक्षकों ने अपनी न्याय सत्याग्रह स्थगित किया।इस सत्याग्रह मे हमारे महासमुंद जिला के संयोजक पाँचों ब्लॉको के ब्लॉक संयोजक के साथ सैकड़ों टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक शामिल हुए।