परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से 2 निजी स्कूलों की सघन जांच…

परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से 2 निजी स्कूलों की सघन जांच…

July 22, 2026 0 By Central News Service

संपादक मनोज गोस्वामी

महासमुंद 22 जुलाई 2026/ जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला के निर्देशन में परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सोमवार को महासमुंद अंतर्गत 02 निजी स्कूल रीवरडेल इंटरनेशनल स्कूल एवं वेडनर स्कूल महासमुंद की संघन जांच की गई।

जांच के दौरान स्कूल बच्चों द्वारा दो पहिया वाहन चालन किया जाना नहीं पाया गया। जिला परिवहन अधिकारी द्वारा स्कूल प्रबंधन को यातायात नियमों का पालन करते हुए 16 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को लायसेंस एवं हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से किये जाने की सूचना दी गई एवं 02 स्कूल बसों में खामियों पाए जाने पर संबंधित स्कूल प्रबंधन को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।