सड़क दुर्घटना में घायल दो गौवंशों का पशु चिकित्सक ने किया उपचार, मरहम-पट्टी कर बचाई जान..

सड़क दुर्घटना में घायल दो गौवंशों का पशु चिकित्सक ने किया उपचार, मरहम-पट्टी कर बचाई जान..

July 24, 2026 0 By Central News Service


महासमुंद 24 जुलाई 2026// नेशनल हाईवे 353 मामा भांचा के पास सड़क दुर्घटना में घायल दो गौवंशों की सूचना मिलने पर मामा भांचा पशु चिकित्सालय के सहायक पशु चिकित्सक भेख राम पटेल , भृत्य प्रमोद सिन्हा एवं गौसेवा से जुड़े पुरषोत्तम साहू ने मौके पर पहुंचकर उनका उपचार किया।

पशु चिकित्सक भेख राम पटेल ने घायल गौवंशों को प्राथमिक उपचार देते हुए आवश्यक दवाइयां लगाई गईं और मरहम-पट्टी की गई।

डां. भेख राम पटेल ने कहा कि नेशनल हाईवे में वाहनों का आवागमन एवं तेज रफ्तार के कारण गौवंश दुर्घटना ग्रस्त हो रहें इसके जिम्मेदार पशुपालक भी है ,यदि वह अपने घरों में रखते तो इस तरह कि दुर्घटनाएं घटित ना होते। समय पर उपचार मिलने से घायल गौवंशों को राहत मिली। पशु चिकित्सक व उनके स्टाफ कि इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।