सिविल लाइंस सिंधी पंचायत ने जरूरतमंदों को बांटीं नि:शुल्क छतरियां
July 22, 2026CNS:रायपुर/वर्षा ऋतु में खुले में काम करने वाले श्रमिकों और छोटे व्यापारियों को राहत देने के उद्देश्य से पूज्य सिविल लाइंस सिंधी पंचायत ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नि:शुल्क छतरियों का वितरण किया।
पंचायत के पदाधिकारियों ने एम.जी. रोड, कटोरा तालाब, राजेंद्र नगर और मरीन ड्राइव इलाकों में जाकर मजदूरों, सब्जी विक्रेताओं तथा ठेला-गुमटी संचालकों को छतरियां भेंट कीं। तेज बारिश और धूप से बचाव के लिए यह पहल की गई।
इस अवसर पर पंचायत अध्यक्ष संजय जयसिंग ने कहा कि “सिविल लाइंस सिंधी पंचायत हमेशा समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्ग की सेवा के लिए तत्पर रहती है। वर्षा के दिनों में दैनिक मजदूरी करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। हमारी छोटी सी मदद उनके लिए बड़ा सहारा बन सकती है।”
महासचिव मोहन वर्ल्यानी ने बताया कि पंचायत आगे भी शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण से जुड़े सेवा कार्य निरंतर करती रहेगी।
छतरी पाकर लाभार्थियों ने पंचायत के इस सेवा कार्य की सराहना की और आभार जताया।
वितरण कार्यक्रम में जय आर्य, संजय जादवानी, राजेश गिदवानी, विशाल नारंग, सुशील दरिया, चंदन पारवानी और धनेश मटलानी सहित पंचायत के कई सदस्य उपस्थित थे।
जानकारी मीडिया प्रभारी जतिन नचरानी ने दी।


