पैर टूटे गौवंश का सहारा बने गौसेवक, प्लास्टर कर आर्य गौधाम गुरुकुल आश्रम पहुंचाया
July 9, 2026
संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद, 09 जुलाई 2026// जिले के बनसीवनी-कौंदकेरा क्षेत्र में एक गौवंश गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। दुर्घटना के कारण उसके पैर में गंभीर चोट लग गई थी, जिससे वह चलने-फिरने में असमर्थ था।
सूचना मिलने पर गौसेवकों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल गौवंश को सुरक्षित वाहन के माध्यम से उपचार के लिए आर्य गौधाम गुरुकुल आश्रम, कोसरंगी पहुंचाया। वहां गौसेवको ने चिकित्सकीय देखरेख में उसके टूटे हुए पैर का प्लास्टर किया गया तथा आवश्यक उपचार शुरू किया गया।

गौसेवक जिला सदस्य ईवन साहू ने बताया कि घायल और असहाय गौवंश की सेवा करना उनका मानवीय एवं सामाजिक दायित्व है। उपचार के बाद गौवंश की लगातार देखभाल की जाएगी ताकि वह जल्द स्वस्थ हो सके। उक्त गौवंश कि उपचार में गौसेवक थानू साहू जी ने पुर्ण सहयोग दिया।
आपको बता दें कि गौसेवक जिला सदस्य ईवन साहू और थानू साहू लगातार गौवंश कि सुरक्षित रखने के लिए लगातार सेवाएं दे रही है, यहां तक उपचार के दौरान लगने वाली, दवाईयां,टीके, मरहम-पट्टी के साथ वाहनों कि खर्च स्वयं वहन कर सेवा कि महान उदाहरण प्रस्तुत किए हैं
स्थानीय लोगों ने गौसेवकों के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समय पर मिले उपचार से गौवंश का जीवन बचाना सेवा और संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण है।


