तेज रफ्तार ट्रक ने 4 गौवंशो को रौंद कर फरार…. गौ सेवको ने प्राथमिक उपचार कर गौशाला में करेंगे देखभाल…

तेज रफ्तार ट्रक ने 4 गौवंशो को रौंद कर फरार…. गौ सेवको ने प्राथमिक उपचार कर गौशाला में करेंगे देखभाल…

July 4, 2026 0 By Central News Service

महासमुंद 04 जुलाई 2026// नेशनल हाईवे 353 में लगातार तेज रफ्तार वाहनों से हो रही है दुर्घटना, चाहे वह इस मार्ग में सफर करने वाले हो या सड़क किनारे खड़े गौवंश। आखिरकार कब लगेगी सड़क हादसों पर लगाम।

नेशनल हाईवे 353 पर स्थित ग्राम मामा भांचा में कल शाम लगभग 07 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने 04 गौवंशो को बेदर्दी के तरह रौंद दिया, और बात यही तक नहीं गौवंश को लगभग 15 फीट तक घसीटते हुए ट्रक ड्राइवर फरार हो गए।

जिसकी सुचना पर तुरंत गौ सेवा आयोग के जिला अध्यक्ष इवन साहू एवं थानू साहू तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर प्राथमिक उपचार कर उनकी परिपोषण के साथ उपचार के लिए अधिक रुप से गंभीर हुए गौवंश को कोसरंगी गुरुकुल गौशाला में लेकर गए।

गौ सेवा आयोग के जिला अध्यक्ष इवन साहू ने तेज रफ्तार ट्रक के खिलाफ कड़ी निंदा करते हुए एफआईआर दर्ज कराने कि बात कही है। उपचार के दौरान इवन साहू,थानू साहू, देव साहू सहित ग्रामीण जनों ने सहायता की।