मोदी के 12 वर्ष पुर्ण होने के उपलक्ष्य पर बागबाहरा मंडी प्रांगण में प्राकृतिक एवं जैविक खेती का भव्य कार्यशाला आयोजन संपन्न….

मोदी के 12 वर्ष पुर्ण होने के उपलक्ष्य पर बागबाहरा मंडी प्रांगण में प्राकृतिक एवं जैविक खेती का भव्य कार्यशाला आयोजन संपन्न….

June 16, 2026 0 By Central News Service

बागबाहरा 16 जून 2026/ भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार भाजपा किसान मोर्चा के नेतृत्व में मंडी प्रांगण बागबाहरा में प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती कार्यशाला का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दयाल दास बघेल (प्रभारी मंत्री, जिला महासमुंद) उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में पुनम चंद्राकर (पूर्व राज्य मंत्री) ने किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व, कम लागत में अधिक उत्पादन एवं कृषि को आत्मनिर्भर बनाने के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की।


इस अवसर पर चन्द्रहास चंद्राकर (अध्यक्ष, बीज निगम), महासमुंद लोकसभा सांसद श्रीमती रुप कुमारी चौधरी , भाजपा जिला अध्यक्ष येतराम साहू, बसना विधायक डॉ संपत अग्रवाल, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष पीलेश्वर पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोगरा पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री देवेंद्र चंद्राकर, माधव साव जी, पूर्व सांसदगण, पूर्व विधायकगण, किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, कृषि विभाग के अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक एवं बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा किसान मोर्चा जिला महासमुंद की टीम द्वारा प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल जी का नागर भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए किसानों के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।


कार्यशाला में कृषि विशेषज्ञों एवं वैज्ञानिकों द्वारा प्राकृतिक खेती, जैविक खेती, गो-आधारित कृषि, भूमि की उर्वरता संरक्षण तथा किसानों की आय बढ़ाने के प्रभावी उपायों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने प्राकृतिक खेती को अपनाने एवं कृषि को अधिक लाभकारी तथा पर्यावरण अनुकूल बनाने का संकल्प लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में किसानों के कल्याण, कृषि नवाचार एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु किए जा रहे प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाने का यह आयोजन अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायी रहा।