राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी महिला संगठन ने किया पौधारोपण….

राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी महिला संगठन ने किया पौधारोपण….

June 13, 2026 0 By Central News Service

महासमुंद 13 जून 2026// राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी महिला संगठन के द्वारा स्थानीय संजय कानन में पौधारोपण किया गया। इस पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से वाहिनी की प्रदेश संगठन मंत्री व नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी उपस्थित थे।

उक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी महिला संगठन की प्रदेश महामंत्री रेखा बहेरा ने बताया कि एक पेड़ माँ के नाम से अभियान के तहत राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी महिला संगठन द्वारा 30 पौधे संजय कानन में लगाए गए।


इस अवसर पर वाहिनी की प्रदेश संगठन मंत्री देवीचंद राठी ने कहा कि पूरे भारत में पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के लिए एक पेड़ माँ के नाम से अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन प्रदेश भर में पौधारोपण कार्य जारी है। पौधा लगाने के साथ संरक्षण आवश्यक है। वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए हम सब की जवाबदारी है कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं जिससे पर्यावरण संरक्षित होगा।


पौधारोपण में वाहिनी महिला संगठन की प्रदेश मीडिया प्रभारी निशा नायक, ममता बग्गा, राखी ठाकुर, कामिनी स्वामी, ओमन साहू, रीता यदु, जानकी यादव, अशोक पाल, सोनिया निहाल, सुमित्रा बधेल उपस्थित थीं।