भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की छत्तीसगढ़ इकाई गठित, अनिल पुसदकर बने प्रदेश अध्यक्ष
June 5, 2026
CNS”रायपुर। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई का गठन किया गया। सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार अनिल पुसदकर को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
बैठक में प्रदेश इकाई के अन्य पदाधिकारियों की सूची भी घोषित की गई। बिलासपुर के मनीष शरण को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जावेद अली जैदी और लवलेश द्विवेदी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। विक्की पंजवानी प्रदेश कोषाध्यक्ष होंगे।
प्रदेश सचिवों में शामिल: उमाकांत पाण्डे अंम्बिकापुर, अब्दुल सुल्तान कोरबा, पवन ठाकुर रायपुर और सतीश साहू जगदलपुर।
प्रदेश सह सचिव: नेमिश अग्रवाल राजनांदगांव, आशीष बंगानी धमतरी, हितेश साहू दुर्ग और संजीव गुप्ता कवर्धा को जिम्मेदारी दी गई।
सोशल मीडिया की कमान: पंकज विश्वकर्मा और धमतरी के वैभव चौधरी को सोशल मीडिया इंचार्ज बनाया गया है। महिला प्रकोष्ठ का चेयरमेन निशा द्विवेदी को नियुक्त किया गया।
कार्यकारिणी सदस्य: प्रदेश कार्यकारिणी में मुकेश वर्मा, भीमराव चन्द्रिकापुरे, काशीनाथ प्रसाद, संतोष साहू, प्रकाश सिंह यादव, होरी लाल जायसवाल, विद्या भूषण, सजी मैथ्यू, सतीश गुप्ता, राजू वासवनी, गुड्डू बैरागी, विजय देवांगन, मुकेश सुमन और संजय वीरनानी शामिल किए गए हैं।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनिल पुसदकर ने कहा कि संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों के लिए मजबूती से काम करेगा। प्रदेश भर के श्रमजीवी पत्रकारों को एकजुट कर उनकी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।

