अभनपुर में जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का सम्मान समारोह आयोजित, किसानों को सहकार से जुड़ने का आह्वान
May 25, 2026अभनपुर, खोरपा: अभनपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक कृषि सहकारी साख समिति एवं जिला सहकारी बैंक शाखा खोरपा के संयुक्त तत्वावधान में आज जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री निरंजन सिन्हा एवं उपाध्यक्ष श्री अभिनेष कश्यप का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अभनपुर विधायक श्री इन्द्र कुमार साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अशोक बजाज एवं भाजपा जिला महामंत्री श्री संतोष शुक्ला शामिल हुए।
समारोह में विभिन्न समितियों के प्राधिकृत अधिकारीगण लीलू राम साहू भलेरा, नुकचंद यादव कठिया, नीलकंठ साहू सुंदरकेरा, विजय सिन्हा पचेड़ा, छन्नू साहू नयापारा, दऊवा साहू परेवा, गैंदाराम साहू चेरिया, राजेंद्र दीवान सिवनी, राजू तरवानी केंद्री, अनिल साहू संकरी, डॉ. लीलाराम साहू चंडी, ताराचंद तारक तामासिवनी, अभिराम बघेल टीला, प्रहलाद साहू पंधी, ओंकार प्रसाद साहू गौरभाठ, गौतम साहू भिलाई, जागेश्वर साहू गोइंदा उपस्थित थे।
आयोजन समिति से प्राधिकृत अधिकारी श्री खेलूराम साहू, बिहारी साहू, राघवेंद्र साहू, पारसमणी साहू, जगदीशचंद्र साहू, माधव मिरी, छबीराम साहू के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष किशोर साहू, रामसिंग साहू, बीरेंद्र साहू, अर्जुन धीवर, पत्रकार ईश्वर साहू, मनीष साहू, भेखराम साहू, जिला उपाध्यक्ष उत्पल साहू, विनोद चंद्राकर सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे। महिला मोर्चा भाजपा अध्यक्ष श्रीमती उर्वशी साहू एवं महामंत्री श्रीमती जागृति साहू भी प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।
समारोह में उपस्थित सभी किसानों का भी सम्मान किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री निरंजन सिन्हा ने किसानों से सहकारिता से जुड़ने का आह्वान किया और आश्वस्त किया कि किसानों की हर समस्या का प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा। मुख्य अतिथि विधायक इन्द्र कुमार साहू ने किसानों को अफवाहों से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाकर किसानों को गुमराह किया जा रहा है।

