लाखे नगर में देवांगन समाज का सम्मान समारोह संपन्न, टॉपर्स सहित 75 छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
May 18, 2026रायपुर : देवांगन समाज लाखे नगर मंडल के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। समारोह में पूरे छत्तीसगढ़ से दूर-दूर से आए मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले टॉप टेन में स्थान बनाने वाले लगभग 75 बालक-बालिकाओं को मंच पर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही समाज के वरिष्ठजनों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। लगभग 50 अधिक उम्र के युवक-युवतियों ने अपना परिचय देकर समाज से जुड़ाव दिखाया।
कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा। समाज के लोगों ने लोकगीत और पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुति देकर आयोजन को यादगार बना दिया।
मुख्य अतिथि के रूप में खरोरा के प्रसिद्ध देवांगन पुराण कथा वाचक श्रीमान संतोष राव जी उपस्थित रहे। उनके उद्बोधन ने समाज के युवाओं को शिक्षा और संस्कारों से जुड़ने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में संत राम देवांगन, चंदू देवांगन, त्रिवेणी देवांगन, प्रियंका देवांगन, सोनू देवांगन, पूनम देवांगन, सोहन देवांगन, जितेंद्र बंटी देवांगन, दयावान देवांगन, राजकुमार देवांगन, जीतू राम देवांगन, मुकेश देवांगन, शैलेंद्र देवांगन, अनिल देवांगन, राधे देवांगन, कान्हा देवांगन, तुलेश देवांगन, सोमेश देवांगन, मीरा देवांगन, अश्विनी देवांगन सहित समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम की जानकारी प्रदेश प्रभारी चंदू देवांगन ने दी। उन्होंने कहा कि समाज शिक्षा को बढ़ावा देने और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आगे भी ऐसे आयोजन करता रहेगा।


