20 मई को छत्तीसगढ़ दवा व्यापारियों के व्यापार बंद के समर्थन में उतरे CAIT सहित प्रदेशभर के व्यापारी संगठन
May 18, 2026रायपुर/कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा 20 मई को प्रस्तावित मेडिकल व्यापार बंद को नैतिक समर्थन दिया। CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी, प्रदेश चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, अध्यक्ष परमानंद जैन और अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में रायपुर के CAIT कार्यालय में बैठक हुई। इसमें प्रदेशभर के व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक में ऑनलाइन व्यापार, ई-कॉमर्स कंपनियों की भारी डिस्काउंट संस्कृति और असमान प्रतिस्पर्धा को पारंपरिक व्यापार के लिए बड़ा खतरा बताया गया। व्यापारियों का कहना है कि इससे छोटे दुकानदार, स्थानीय बाजार और रोजगार पर बुरा असर पड़ रहा है।
सभी संगठनों ने इसे केवल दवा व्यापार का मुद्दा न मानकर पूरे पारंपरिक व्यापार को बचाने का विषय बताया। “वोकल फॉर लोकल” और “सशक्त स्वदेशी” को बढ़ावा देने, व्यापारी हितों की रक्षा करने और भविष्य में संयुक्त रूप से आवाज उठाने पर सहमति बनी। सभी ने 20 मई के बंद को समर्थन देने का संकल्प लिया।


