​शंकराचार्य प्राकट्य उत्सव आजमहादेव घाट में जुटेंगे प्रदेश भर के गोस्वामी जन

​शंकराचार्य प्राकट्य उत्सव आजमहादेव घाट में जुटेंगे प्रदेश भर के गोस्वामी जन

April 20, 2026 0 By Central News Service

रायपुर/छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज द्वारा आज महादेव घाट, रायपुर में आदि गुरु शंकराचार्य जी का प्राकट्य उत्सव अत्यंत भक्तिभाव और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। प्रातः 10:00 भव्य शोभायात्रा के पश्चात् वैदिक मंत्रोच्चार के आयोजन का शुभारंभ होगा। ​इस पावन अवसर पर आदि गुरु शंकराचार्य के जीवन दर्शन पर व्याख्यान, उनकी आध्यात्मिक चेतना और लोक कल्याणकारी कार्यों पर विद्वतजनों द्वारा सारगर्भित प्रसंग,
​समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों हेतु परिचय सम्मेलन और वैचारिक आदान-प्रदान, प्रदेश भर से पधारे श्रद्धेय पुजारियों का सम्मान एवं समाज की प्रतिभाओं को ‘प्रतिभा-सम्मान’ से अलंकृत किया जा रहा है। इस गरिमामय कार्यक्रम में महंत चिंतामणि गिरि, माननीय संस्थापक द्वय रमन गिरि एवं ओंकार पुरी भगवताचार्य सुरेन्द्र गिरि, संरक्षक द्वय उमेश भारती एवं अशोक गिरि होंगे।भगवताचार्य सुश्री रेणुका गोस्वामी लेवई, भाटापारा द्वारा ‘भगवान शिव महात्म्य’ पर विशेष प्रवचन दिया जाएगा। ​कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित जनसमूह को अभिमंत्रित रुद्राक्ष का वितरण किया जाएगा। समाज के प्रांताध्यक्ष काशीपुरी कुंदन, महासचिव उमेश गिरि, कोषाध्यक्ष प्रशांत गिरि, संगठन सचिव पोखराज बन एवं समस्त प्रांतीय पदाधिकारी आयोजन समिति के प्रमुख संजय पुरी एवं बद्री पुरी के साथ कार्यक्रम की तैयारी में लगे हुए हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी अपने-अपने जिले से सामाजिक जनों के साथ अपनी गरिमामय उपस्थिति प्रदान करेंगे।
उक्ताशय की जानकारी प्रांत सह प्रचार सचिव हेमंत गोस्वामी ने दी।