सरस्वती शिशु मंदिर में शिशु नगरी कार्यक्रम में होली गीतों पर हुई नृत्य की प्रस्तुति…..
March 1, 2026
संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 01 मार्च 2026/ स्थानीय भलेसर मार्ग पर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उ. मा. विद्यालय महासमुंद में शिशु नगरी रंग मंचीय एवं खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया l
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्रीमती संध्या शर्मा ( आदर्श शिक्षा मंडल समिति के उपाध्यक्ष), विशेष अथिति के रूप में श्रीमती कृष्णा चंद्राकर ( पूर्व शिशु वाटिका सह प्रांत प्रमुख, पूर्व प्रधानाचार्य ), कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती भारती गुप्ता (आदर्श शिक्षा मंडल समिति के सदस्य ), विद्यालय के प्राचार्य देवराज वर्मा द्वारा माँ सरस्वती, ओम एवं भारत माता के छाया चित्र पर पुष्प अर्पण तिलक लगाकर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया l अतिथियों का स्वागत आचार्या श्रीमती निशा गोस्वामी, श्रीमती उत्तरा सिन्हा एवं सुश्री टिकेशवरी चंद्राकर द्वारा किया गया l

इस अवसर पर श्रीमती कृष्णा चंद्राकर
द्वारा शिशु नगरी क्यों विषय पर विचार रखते हुए कहा कि विद्या भारती के योजनानुसार शिशु वाटिका के अंतर्गत शिशु कक्षा के छोटे बच्चों के शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास के उद्देश्य से आयोजित किया जाता हैं l साथ ही उनके द्वारा चित्र पुस्तकालय,मिट्टी कला, घुलनशील, अघुलनशील जैसे बारह शैक्षिक व्यवस्थाओ की बारी बारी से विस्तार से जानकारी दिया गया l
इसके पश्चात छोटे बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुत किया गया l जिसमे आगामी त्यौहार होली के अवसर पर होली गीतों पर प्रियांशी ग्रुप द्वारा राधा ने रंग डाला, निशा सेन ग्रुप द्वारा मुख मुरली बजाये, अनन्या एवं राध्या ग्रुप द्वारा सुआ नृत्य, दीक्षा कुर्रे एवं नियती तांडी ग्रुप द्वारा बस्तरिहा वाला, नव्या गोस्वामी ग्रुप द्वारा बम बम बोले गीतों पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी l बहन जीविका थानेकर द्वारा पचरा गीत की एवं कक्षा द्वितीय से डी. गोपाल, वेदांत ग्रुप द्वारा वेशभूषा की प्रस्तुति दी गई l

इस अवसर पर माताओ के लिए और बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता भी रखी गई थी, जिसमें अपने बच्चो को पीठ पर बिठाकर दौड़ने वाला खेल में श्रीमती किरण ध्रुव ने प्रथम स्थान एवं श्रीमती भारती चौधरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया l लोरी सुनाओ प्रतियोगिता में श्रीमती टिकेश्वरी कन्नौजे ने प्रथम स्थान एवं श्रीमती किरण ध्रुव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया l बाल्टी में गेंद डालना प्रतियोगिता में कु. जान्हवी ध्रुव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया l साथ ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी हुई l इन सभी प्रतियोगिताओ में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले सभी माताओं को अतिथिओ द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया l साथ ही शिशु वाटिका के इस नगरी कार्यक्रम में बारह शैक्षिक व्यवस्थाएं की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें चित्र पुस्तकालय, कलाशाला, कार्यशाला, विज्ञानं प्रयोग शाला, चिड़िया घर, आदर्श घर, रंगमंच,वस्तु संग्रालय जैसे बारह व्यवस्थाए रखी गई थी, जिसे अभिभावको द्वारा अवलोकन किया गया l
इसके पश्चात आगामी त्यौहार होली के अवसर पर आकर्षक होली गीतों के साथ होली मनाई गई एवं एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी l कार्यक्रम के अंत आभार प्रदर्शन करते हुए श्रीमती भारती गुप्ता द्वारा कार्यक्रम में आये माताओं, आयोजन को सफल बनाने वाले सभी आचार्य दीदींओ को साधुवाद देते हुए आभार व्यक्त किया गया l
इस पुरे कार्यक्रम का संचालन आचार्या श्रीमती तारणी गोस्वामी द्वारा किया गया l

शिशु नगरी कार्यक्रम को सफल बनाने में शिशु वाटिका प्रमुख श्रीमती गुरुवारी सोनी, श्रीमती मनोज साहू, श्रीमती किरण सोनी, श्रीमती निशा गोस्वामी, सुश्री टिकेश्वरी चंद्राकर, श्रीमती उत्तरा सिन्हा , कुंजलाल पटेल, बलराम सेन, शिव कन्नौजे, किरण साहू, हेमंत साहू, तुलसी राम पटेल, ललित कुमार सिन्हा, पवन कुमार निर्मलकर एवं विद्यालय के समस्त आचार्य /दीदीयों का का सहयोग सराहनीय रहा l



