बारहवी के विद्यार्थियों को कार्यक्रम आयोजन कर दी गई विदाई… आचार्य एवं दीदीयों जी ने दी उज्जवल भविष्य कि शुभकामनाएं…
February 6, 2026
संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 06 जनवरी 2026/ महासमुंद भलेसर मार्ग पर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया l इस अवसर पर आदर्श शिक्षा मंडल समिति के उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या शर्मा एवं विद्यालय के प्राचार्य देवराज वर्मा उपस्थित थे ।कार्यक्रम में विदाई के अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया l
छात्र/ छात्राओं ने अपने विद्यालय में बिताए हुए विचार भी रखे…
जिसमें सभी छात्रों ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमने स्कूल शिक्षा के साथ मौलिक शिक्षा, अध्यात्मिक शिक्षा सीखें। जिसमें हमारे आचार्य श्री एवं दीदी जी यों का आभार कि उन्होंने हमें अपने दम पर आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रेरित किए।
उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या शर्मा ने संदेश के साथ आशिर्वाद दिया ..
विदाई समारोह पर समिति के उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या शर्मा द्वारा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए सन्देश देते हुआ कहा कि आप सभी ने स्कूल से बहुत कुछ सीखा है, अब जीवन के नए अध्याय में अपनी प्रतिभा से दुनिया को रोशन करें।
“उच्च शिक्षा की ओर कदम बढ़ाते हुए, हमेशा ईमानदारी और दयालुता के मूल्यों को अपनाएं। मुश्किलें आएंगी, लेकिन हार नहीं मानना है, डटकर मुकाबला करना है।”
विद्यालय के प्राचार्य देवराज वर्मा ने विदाई पर सन्देश एवं आशीर्वाद दिए…
“यह विदाई सिर्फ विदा होना है, यादें नहीं। यह स्कूल और हमारे आशीर्वाद हमेशा आपके साथ रहेंगे। “अपने सपनों को ऊंची उड़ान दें, लेकिन अपनी जड़ों को कभी न भूलें। साहस के साथ आगे बढ़ें l विद्यालय परिवार आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”
इसके पश्चात विदाई समारोह पर कक्षा ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं द्वारा बारहवीं के छात्र-छात्राओं के विद्यालय में अंतिम वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें उपहार भेंट किया गया l
विदाई समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम कि प्रस्तुति के बाद भी छात्र/छात्राएं हुए भावुक .. नयन जल कि धारा बही
विदाई समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समां बांधा लेकिन अंतिम क्षणों पर छात्र/छात्राएं भावुक हो गए…नम आंखों से उन्होंने गुरुजनों एवं वरिष्ठों का आशिर्वाद लेकर नयन जल कि धारा बहने लगी।
आचार्य एवं दीदी जी यों ने भी नम आंखों से दिया उज्जवल भविष्य कि शुभकामनाएं…
कहते है कि विद्यार्थी माता पिता कि नहीं गुरुजनों कि भी बच्चे होते है। आज इस विदाई समारोह में बच्चों का नहीं बल्कि आचार्य एवं दीदी जी यों का भी आंखें नम थी, क्योंकि जो लगाव निरंतर बना रहता है. वह एक सपने के रुप में उस होनहार छात्र कामयाबी कि सीढियां चढ़ते हुए। अपनी मंजिल कि ओर निरंतर बढ़ती चली जाती है। आप सभी को कामयाबी हासिल करते देख हमारी आंखें और गदगद हो जाएगी. बस अपनी मंजिल तय करो, खुब तरक्की करो और अपने शिक्षा संस्थान,माता पिता, गांव, प्रदेश, देश और समाज का नाम रौशन करो।
इस पूरे कार्यक्रम के सफल आयोजन में कक्षा ग्यारहवीं के गणित समूह, विज्ञान समूह एवं कॉमर्स समूह के विद्यार्थियों का सहयोग सराहनीय रहा l
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य / दीदी उपस्थित थे l



