शोक समाचार: वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर….
February 6, 2026संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 06 जनवरी 2026/ ‘राष्ट्रीय अभियोजक महासमुंद’ साप्ताहिक के प्रधान संपादक और वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने रायपुर स्थित एम्स (AIIMS) अस्पताल में अंतिम सांस ली।
पिछले 10 दिनों से उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी, जिसके चलते उन्हें एम्स के आईसीयू (2D2) में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद, उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। राजेश शर्मा अपनी निर्भीक लेखनी और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे।
उनके निधन की खबर मिलते ही महासमुंद सहित पूरे प्रदेश के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
दिवंगत श्री शर्मा जी का पार्थिव शरीर सबसे पहले उनके कार्यालय में लाया जाएगा।तत्पश्चात महासमुंद मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार कार्यक्रम है।
विनम्र श्रद्धांजलि….ॐ शांति शांति शांति



