धान खरीदी के लिए टोकन ना काटने के चलते नाराज किसानों ने तेन्दूकोना धान खरीदी केंद्र में की तालाबंदी…..

धान खरीदी के लिए टोकन ना काटने के चलते नाराज किसानों ने तेन्दूकोना धान खरीदी केंद्र में की तालाबंदी…..

January 30, 2026 0 By Central News Service


महासमुंद 30 जनवरी 2026/ जिले के बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत तेंदुकोना धान खरीदी केंद्र में आज टोकन की मांग को लेकर किसानों के द्वारा प्रदर्शन किया गया है ।

इस दौरान किसानों ने खरीदी केंद्र के कार्यालय में ताला लगा दिया,
जिसके चलते धान खरीदी की प्रक्रिया अस्थायी रूप से बंद हो गई।
किसानों का कहना है कि सरकार द्वारा धान खरीदी की आज अंतिम तारीख तय की गई है, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में किसानों का टोकन अब तक नहीं कट पाया है।
टोकन नहीं मिलने से नाराज़ किसानों में असंतोष देखने को मिला और इसी कारण उन्होंने खरीदी केंद्र पर प्रदर्शन किया।
फिलहाल खरीदी केंद्र में धान खरीदी बंद है और प्रशासनिक स्तर पर स्थिति को संभालने की कोशिश की जा रही है।