विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार कि मौत
January 28, 2026
संपादक मनोज गोस्वामी
महाराष्ट्र 28 जनवरी 2026/ उप मुख्यमंत्री अजित पवार की एक विमान हादसे में मौत हो गई है.
ये विमान बारामती में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (डीजीसीए) के मुताबिक़ आज सुबह 8.48 मिनट ये हादसा हुआ.
विमान में अजित पवार के अलावा चार अन्य लोग सवार थे जिसमें दो क्रू मेंबर और अजित पवार के दो सहयोगी भी थे।
डीजीसीए के मुताबिक़ हादसे में किसी के बचने की उम्मीद नहीं है. अजित पवार के निजी सहायक अनिल ढिकले ने भी दुर्घटना की खबर की पुष्टि की.
शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह 8.48 बजे विमान की लैंडिंग के दौरान हुई.
अजित पवार के सुरक्षा गार्ड भी उनके साथ विमान में थे.
यह चार्टर विमान था, जो VTSSK, LJ45 था, और यह मुंबई से बारामती जा रहा था.
बारामती हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान ये विमान रनवे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई।



