ग्रीन वैली विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया ..गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व….
January 27, 2026संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 27 जनवरी 2026/ ग्रीन वैली विद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर विद्यालय के संस्थापक मनोज पिंचा जी अशोक पिंचा जी , जय कुमार चोपड़ा जी, गुमान लूनिया, मन्नन पिंचा द्वार ध्वजारोहन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के होनहार एवं प्रतिभावान छात्र–छात्राओं द्वारा बढ़ चढ़ कर भाग लिया गया। बच्चों द्वारा राष्ट्रगान वंदे मातरम और झंडा गीत प्रस्तुत किया गया। देश भक्ति के जयकारों से पूरा विद्यालय परिसर गूंज उठा, इसके बाद विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया बहुत ही सुंदर एव भव्य तरीके से मन मनाया गया।
गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर लिए छोटे और बड़े बच्चों ने भाषण पेश करके सबके मन में देश प्रेम की भावना को जगा दिया साथ हि विद्यालय के द्वारा बच्चों को प्रमाण पत्र एवं पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय की प्रभारी रेखा कोचर व प्रधानाचार्या श्रीमती सरिता सिन्हा प्रभारी ने गणतंत्र दिवस के विशेष महत्व को बताया और गणतंत्र की दिवस की सभी बच्चों को शुभ कामनाएं दी ।

कार्यक्रम का संचालन स्कूल के शिक्षिकाओं के द्वारा किया गया। जिसमें तारिनी देवांगन, सविता साहू, खुशबू चंद्राकर, आरती पटेल, मनीषा गलपांडे, सोनिया कन्नौजे, ,बरखा चंद्राकर, लीना ठाकुर, नमिता स्वामी, संजीवनी त्रिवेदी, लक्ष्मी चंद्राकर, रामेश्वरी साहू, अंजू कुमारी, डॉलिका चंद्राकर के द्वारा किया गया।



