लीडरशीप की कला सिखाईहिमांशु भारतीय

लीडरशीप की कला सिखाईहिमांशु भारतीय

December 22, 2025 0 By Central News Service

रायपुर भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय एवं जिला अध्यक्ष जी स्वामी जी के आदेशानुसार स्थानीय संघ धरसीवा द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री अमित तिवारी जी के निर्देशन में आज दिनांक 21 /12/ 25 को डॉ खूब चंद बघेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलयारी विकासखंड धरसीवा में दो दिवसीय द्वितीय सोपान शिविर का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी जिला आयुक्त हिमांशु भारतीय एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता के रूप में नेशनल हेडक्वार्टर कमिश्नर जी स्वामी जी एवं विशेष अतिथि के रूप में जिला सचिव मृत्युंजय शुक्ला उपस्थित थे कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों का स्कार्फ से स्वागत के साथ किया गया कार्यक्रम की रूपरेखा विकासखंड सचिव मुकेश बोरकर जी द्वारा बताया गया कि द्वितीय सोपान शिविर में कुल 157 स्काउट गाइड रोवर रेंजर उपस्थित है ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चों को उनके व्यक्तित्व विकास की कला सिखाई स्काउटिंग से परिवार समाज को जोड़कर रखना उन्हें नई दिशा प्रदान करने के बात बताये। स्काउटिंग ही हमें हमारे आदर्श कि नई पहचान बनाती है साथ ही जिला अध्यक्ष जी स्वामी जी द्वारा बच्चों को अनुशासन के साथ जिंदगी में कुछ कर गुजरने की बात कही तथा जिला सचिव मृत्युंजय शुक्ला जी द्वारा बच्चों को सही समय एवं साकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने आशीर्वाद प्रदान किए। द्वितीय सोपान शिविर में शिविर संचालक के रूप में मुकेश बोरकर सहायक संचालक दिनेश देवांगन आरती राजपूत मीना भारद्वाज मनीषा वाईकर सीमा रानी सोनी नमन साहू एवं प्रभारी के रूप में सविता भारद्वाज सुरजीत सरदार टिकेश्वर पटेल दीपक कुमार सिंह उपस्थित हुए।