शिविर ज्वाल के साथ द्वितीय सोपान शिविर का समापन
December 23, 2025रायपुर – भारत स्काउट गाइड जिला संघ रायपुर के आयुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय एवं जिला मुख्य आयुक्त डॉ.सुरेश शुक्ला जिला अध्यक्ष जी स्वामी जी के आदेशानुसार एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी अमित तिवारी,के निर्देशन, जिला सचिव मृत्युंजय शुक्ला के मार्गदर्शन में एवं विकास खण्ड सचिव मुकेश बोरकर के नेतृत्व में डॉ.खूब चंद बघेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलयारी में दो दिवसीय द्वितीय सोपान शिविर संपन्न हुआ समापन के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जिला मुख्य आयुक्त डॉ सुरेश शुक्ला एवं गायत्री सिंह राज्य सचिव फैलोशिप की उपस्थिति रही अतिथियों के द्वारा विद्यार्थियों को स्काउटिंग से हम किस तरह अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर सकते हैं एवं अपने व्यक्तित्व विकास को कैसे हासिल करें यह हमें स्काउटिंग के दौरान ही सीख मिलती है और हमें इसे बनाए रखने की बात कही शिविर के दौरान समस्त विद्यार्थियों को स्काउटिंग की गतिविधियां नियम प्रतिज्ञा टोली पद्धति झंडा गीत बीपी सिक्स विभिन्न प्रकार की गांठें शिविर के उद्देश्य की जानकारी दी गई स्काउटिंग के नियम के अनुसार संध्या शाम शिविर ज्वाल व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिसमें अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य सरोज चंद्रवंशी की उपस्थिति रही साथ ही श्री विजय साहू जनपद सदस्य श्रीमती रुक्मणी साहू सरपंच कुरूद सिलियारी सहित गणमान्य नागरिक वाय के वर्मा उप प्राचार्य अशोक साहू शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री अजय देवांगन विधायक प्रतिनिधि सरिता साहू वरिष्ठ व्याख्याता पपियाकर व्याख्याता अतिथि के रूप में उपस्थित रहे शिविर संचालक मुकेश बोरकर के नेतृत्व में द्वितीय सोपान शिविर सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।


