भारत स्काउट गाइड़ फेलोशिप ने सरोरा पंचायत में चलाया जागरूकता अभियान
December 21, 2025रायपुर/ शराब छोड़ो,प्लास्टिक हटाओ हेमलेट पहनो,इन तीनों संदेशों को आम जन तक पहुंचाने ग्राम पंचायत सरोरा (तिल्दा) में भारत स्काउट गाइड फेलोशिप छत्तीसगढ़ ने महाविद्यालय के छात्रों के साथ रैली निकाल जागरूकता अभियान चलाया। विकास शिक्षा महाविद्यालय के छात्र अध्यापकों ने शराब की बुराई, हेलमेट है जरूरी , जल है तो कल है और स्वच्छ भारत का संदेश देते तख्तियों के साथ ग्राम की गलियों में रैली निकाली,साथ ही गांव के चार प्रमुख चौराहों पर नुक्कड़ नाटक कर संदेश भी दिया। भारत स्काउट गाइड फेलोशिप छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला एवं विकास शिक्षा महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती संगीता दुबे ने बताया कि सामाजिक जागरूकता अभियान चलाने से अच्छा संदेश समाज में जाता है, नुक्कड़ नाटक को लोग ध्यान से देखते हैं और समझ कर अपनाते भी हैं। प्लास्टिक मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत घर -घर कपड़े की थैली बांटकर प्लास्टिक हटाओ अभियान भी चलाया जा रहा है। जागरूकता रैली को स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने संबोधित कर हरि झंडी दिखा प्रारंभ कराया।रैली में ग्राम प्रमुख श्री महेंद्र अग्रवाल, भक्तु दाऊ,सरपंच श्रीमती उमेश्वरी साहू ,उप सरपंच, पंच एवं महाविद्यालय के प्राध्यापक हेमलता साहू , वर्षा अग्रवाल,अनुकृति शुक्ला, डेनिता साहू, डोलेश्वरी होता,प्रदीप प्रधान,उमेश साहू , बृजेंश,स्काउट सचिव गायत्री सिंग अखिलेश आमदे, गोवर्धन,आनंद पांडे सुदीप यदु तथा ग्रामवासी शामिल थे। साथ ही विकास शिक्षा महाविद्यालय के प्रथम सेमेस्टर के छात्राध्यापक जस्मी साहू, प्रेम शंकर कौशिक,नीरज साहू,सुष्मिता,अंजलि, दिव्या, हिमानी, वैष्णवी, विकास, बिष्टी आदि शामिल थे।


