पं. हरिशंकर शुक्ल स्मृति महाविद्यालय का वेटलिफ्टिंग में दबदबा, चार छात्रों ने जीता गोल्ड, विश्वविद्यालय टीम में चयन
October 23, 2026रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित अंतर महाविद्यालयीन वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में पंडित हरिशंकर शुक्ल स्मृति महाविद्यालय (महंत कॉलेज) के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय के चार छात्रों ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता है और विश्वविद्यालय टीम के लिए चयनित हुए हैं।
स्वर्ण पदक विजेता छात्र:
- योगानंद खरे – 270 किलो (120+150)
- तोमन भारती – 260 किलो (110+150)
- तौशीफ अंसारी – 202 किलो (89+113)
- जतिन दहरिया – 198 किलो (90+108)
चारों खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर महाविद्यालय प्रबंधन और प्राध्यापकों ने सभी विजेता छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

