ऐतिहासिक धर्मनगरी राजिम में 04 दिसंबर को… भगवान दत्तात्रेय प्राकट्य उत्सव पर सनातनी गोस्वामी समाज का रहेगा भव्य शोभायात्रा ..

ऐतिहासिक धर्मनगरी राजिम में 04 दिसंबर को… भगवान दत्तात्रेय प्राकट्य उत्सव पर सनातनी गोस्वामी समाज का रहेगा भव्य शोभायात्रा ..

December 1, 2025 0 By Central News Service

रायपुर 01 दिसंबर 2025/ ऐतिहासिक धर्मनगरी राजिम कुंभ के दरबार में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भगवान दत्तात्रेय जयंती पर प्रदेश स्तरीय गोस्वामी सम्मेलन राजिम में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में जुटेंगे।

सामाजिक जन ऐतिहासिक धर्मनगरी भगवान राजीव लोचन की पावन धरा राजिम में स्थित भगवान दत्तात्रेय मंदिर परिसर में आने वाले अगहन पूर्णिमा पर 4 दिसंबर को गोस्वामी समाज द्वारा प्रांत स्तरीय भव्य दत्तात्रेय प्राकट्य उत्सव मनाई जाएगी। प्रातः 8 बजे भगवान दत्तात्रेय का मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना के पश्चात् 10.30 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू, अतिविशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू पूर्व सांसद, विशेष अतिथि महेश यादव नगर पंचायत अध्यक्ष, इन्द्रजीत महाड़िक जिला पंचायत सदस्य, पूर्णिमा चन्द्राकर उपाध्यक्ष नगर पंचायत, हरीश साहू अध्यक्ष सरपंच संघ, लालाराम साहू अध्यक्ष राजिम भक्तिन माता, चन्द्रशेखर साहू महामंत्री और नूतन लाल साहू अंतर्राष्ट्रीय कवि होंगे।

समाज के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय महंतगण, माननीय संस्थापकद्वय रमन गिरि, ओंकार पुरी, संरक्षकद्वय उमेश भारती गोस्वामी एवं अशोक गिरि विशिष्ट अतिथि होंगे।


कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के प्रांताध्यक्ष काशीपुरी कुंदन करेंगे। मंचीय कार्यक्रम में भगवान दत्तात्रेय दर्शन पर आधारित व्याख्यान होंगे।

सम्मेलन में विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन, समाज की विशिष्ट प्रतिभाओं, जनप्रतिनिधियों एवं प्रेरणास्त्रोत बुजुर्गों का सम्मान, सनातन संस्कृति पर आधारित सामान्य ज्ञान क्विज सहित विविध कार्यक्रम होगा।
प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम में पहुंचने की तैयारी कर ली गई है। गरियाबंद जिले को कार्यक्रम की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रांतीय महासचिव उमेश गिरि, कोषाध्यक्ष प्रशांत गिरि, गरियाबंद जिला प्रभारी एवं प्रांतीय संगठन सचिव पोखराज बन, कार्यक्रम के संयोजक रामकुमार पुरी व आयोजन समिति
सहित विभिन्न जिलों के पदाधिकारी एवं मातृशक्ति प्रकोष्ठ कार्यक्रम की तैयारी में लगे हुए हैं।

भगवान दत्तात्रेय प्राकट्य महोत्सव जयंती पर प्रदेश भर के गोस्वामी समाज पुरे परिवार के साथ समिल्लित होंगे। इस कार्यक्रम कि पुर्ण तैयारी रायपुर, गरियाबंद ,दुर्ग, महासमुंद, बिलासपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा, कांकेर , रायगढ़, कोरबा ,राजनांदगांव सहित आदि जिलों के पदाधिकारियों के द्वारा सुनिश्चित कर लिए गए हैं।