सरयूपारीणब्राह्मण सभा करेगी समाज केसेनाव पुलिसकर्मीयों का सम्मान
September 23, 2025रायपुर/ सरयूपारीण ब्राह्मण सभा भवन के तुलसी कक्ष में आयोजित कार्यकारिणी बैठक में निर्णय लिया गया कि देश की बाह्य सुरक्षा एवं आंतरिक सुरक्षा में सेवा देने वाले सेवाiनिवृत समाज के लोगों का सम्मान किया जाएगा। डॉ सुरेश शुक्ला ने बताया कि ब्राह्मण समाज के अनेक लोग देश की सुरक्षा में सेना और पुलिस विभाग में सेवा देकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है,इन लोगों को समाज के मंच पर ला सम्मानित कर आने वाली पीढ़ियों को एक प्रेरणा देने का कार्य किया जायगा । इसके लिए सर्व श्री अवधेश मिश्रा ,केदार नाथ तिवारी, सेवानिवृत निरीक्षक श्री उमाकांत तिवारी इन तीनों को मिला एक सम्मान समिति बना जिम्मेदारी दी गई जो शीघ्र समाज के सदस्यों को चिन्हांकित कर लिस्टिंग करेगी। उपरांत इन सभी लोगों को सभा के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला ने बताया कि दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा उसी अवसर में समाज के आतंरिक एवं बाह्य सुरक्षा के अधिकारियों, कर्मचारियों (वर्तमान में सेवारत तथा सेवनिवृत) का समाज के द्वारा सम्मानित किया जायेगा।इस बैठक में जरुरत मंद मेघावी छात्र छात्राओं को आर्थिक मदद करने का संकल्प भी लिया गया।बैठक में सर्वश्री
राम मूरत तिवारी, कैलाश तिवारी, आर एल द्विवेदी मित्रेशदुबे,राजेन्द्र शर्मा, राजेश त्रिपाठी , प्रमोद शर्मा, नवीन दुबे,संजय तिवारी, बिनोद पान्डेय,प्रवीण चौबे, बैजनाथ मिश्रा, दादू भाई त्रिपाठी, सत्यनारायण शर्मा,शिव प्रसाद मिश्र, अवधेश मिश्रा, केदार नाथ तिवारी, उमकान्त तिवारी, त्रिभुवन तिवारी,राम हृदय तिवारी, शिवशंकर तिवारी,संगमलाल त्रिपाठी,विजय कान्त शर्मा, घनश्याम मिश्रा,नागेन्द्र तिवारी संजय मिश्रा आदि उपस्थित थे।


