मजदूर कि मौत पर तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तार… पुलिस प्रशासन ने कहा मामले कि जांच जारी…
September 21, 2025संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 21 सितंबर 2025/ ईंट भट्टा के श्रमिक मृतक जलंधर यादव कि मौत ने पुरे ज़िले को झकझोर कर रख दिया है। मृतक जलंधर यादव के परिजनों ने आत्महत्या को खारिज कर उन्हें सोचें समझें साजिश के तहत हत्या कि बात कर निष्पक्ष जांच कि मांग कर रहे हैं। मामले में पिथौरा पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक जलंधर यादव (35 वर्ष) का शव 19 सितंबर को मजदूर दलाल घनश्याम (धन्नू) राजपूत जंगोराऑफिस के कमरे की खिड़की में लटका मिला था। जिसमें परिजनों में निष्पक्ष जांच कि मांग किए थे।

शनिवार, 20 सितंबर को परिजन और स्थानीय लोगों ने थाने के सामने प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने घनश्याम राजपूत, और उसके सहयोगी हीरालाल यादव तथा बदन सिन्हा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 127(2), 140(3), 108 और 3(5) के तहत FIR दर्ज की और रात करीब 10 बजे उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
परिजनों का आरोप है कि 17 सितंबर को जलंधर यादव को उनके घर से जबरन एक कार में बैठाकर ले जाया गया था। पुलिस ने बताया कि जांच जारी है और आगे और नाम सामने आ सकते हैं। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्राथमिक सूचना के मुताबिक अभी 03 लोगों को गिरफ्तार कर जांच जारी है।
उक्त मामले में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि मामले कि जानकारी अभी पुरा मालूम नहीं है व खल्लारी विधानसभा के विधायक द्वारिकाधीश यादव ने चुप्पी साधी वहीं पूर्व सांसद चुन्नी लाल साहू जी ने कहा कि पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई कि मांग करेंगे और हम सब पीड़ित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।



