राष्ट्रीय खेल दिवस पर शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय, महासमुंद में विविध खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन…
August 30, 2025
संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद, 29 अगस्त 2025/ राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय, महासमुंद में विविध खेलकूद प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रीय खेल शपथ लिया गया और खेल एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संकल्प व्यक्त किया गया।आयोजन के अंतर्गत छात्राओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। परिणाम इस प्रकार रहे –कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता : प्रथम – डालिमा साहू (बी.एससी.), द्वितीय – प्रीति साहू (बी.कॉम.)जलेबी दौड़ : प्रथम – काव्या (बी.एससी.), द्वितीय – सरिता साहू (बी.कॉम.)सुई-धागा प्रतियोगिता : प्रथम – योगेश्वरी (बी.कॉम.), द्वितीय – कुमकुम (बी.एससी.), तृतीय – जया (बी.एससी.)मटका फोड़ प्रतियोगिता : प्रथम – सरिता साहू (बी.कॉम.), द्वितीय – डालिमा साहू (बी.एससी.), तृतीय – निधि, चतुर्थ – डिगेश्वरी पटेल (बी.कॉम.)खेल प्रश्नोत्तरी : प्रथम – दीपिका साहू (बी.कॉम.), द्वितीय – कृति साहू, तृतीय – ज्योति साहूप्रतियोगिताओं के दौरान छात्राओं ने न केवल अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया बल्कि आपसी सौहार्द और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का भी परिचय दिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ एस.बी. कुमार ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि – “खेल जीवन में अनुशासन, परिश्रम और एकाग्रता की भावना का संचार करते हैं। छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्टता प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए।” खेल प्रभारी कविता गहिर ने छात्राओं को उत्साहवर्धन कर खेल का शुभारंभ करते हुए अनुशासन और खेल भावना का परिचय देने की अपील की तथा महाविद्यालय में नियमित खेल गतिविधियों की शुरुआत की जानकारी दी जिसमें ज्यादा से ज्यादा प्रतिभागी बनकर कैरियर निर्माण और इनाम जीतने का लाभ को रेखांकित किया।
इस अवसर पर विभाग अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती वर्मा, ओमप्रकाश पटेल, डॉक्टर मनोज शर्मा ,डॉक्टर श्वेतलाना नागल, तथा प्राध्यापक गण ओंकार साहू,जगदीश प्रसाद खटकर , वंदना यादव ,खगेश्वर प्रसाद,अरविंद साहू, अजय श्रीवास, गुप्तेश नामदेव,उमा साहू, लोकनाथ तारक, प्रेरणा कापसे, पूजा साहू, चमन आडिले, भावेश चंद्राकर, तथा पूरा स्टाफ मौजूद रहाकार्यक्रम के सफल संचालन में महाविद्यालय परिवार का सक्रिय सहयोग रहा। आयोजन स्थल पर प्राध्यापकगण एवं छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




