सात वर्षीय अर्पित का शव नहर से बरामद..तीज त्यौहार का खुशियां बदली मातम में…
August 28, 2025संपादक मनोज गोस्वामी
गरियाबंद 28 अगस्त 2025/ जिले के पांडुका थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। 7 वर्षीय मासूम अर्पित यादव का शव नहर से बरामद हुआ है। तीजा पर्व के दिन जब हर घर में खुशियों का माहौल होना चाहिए था, वहीं इस घटना ने पूरे गांव को शोक में डूबा दिया।
जानकारी के अनुसार, अर्पित यादव तीन दिन से लापता था। उसकी तलाश लगातार जारी रही। परिजनों और ग्रामीणों की चिंता के बीच पुलिस व स्थानीय प्रशासन की मदद से 36 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। आखिरकार नहर से उसके शव की बरामदगी हुई।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल छाया हुआ है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



