एक पेड़ मां के नाम…79 वें स्वतंत्रता दिवस पर सरपंच ने पौधारोपण कर पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया…

एक पेड़ मां के नाम…79 वें स्वतंत्रता दिवस पर सरपंच ने पौधारोपण कर पर्यावरण संतुलन का संदेश दिया…

August 17, 2025 0 By Central News Service

महासमुंद 17 अगस्त 2025/ पर्यावरण संतुलन एवं संरक्षण पर ग्राम पंचायत मामा भांचा में 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर एक पेड़ मां के नाम पर सरपंच धर्मेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में अनेक जगहों पर फलदार एवं छायादार का पौधारोपण किया गया।

आपको बता दें कि पुरे भारत वर्ष में आजादी का 79 वां महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें पर्यावरण संतुलन एवं संरक्षण पर एक पेड़ मां के नाम से अनेक स्थानों पर पौधारोपण कर उनकी सुरक्षा करने का संकल्प लिया गया।

उपरोक्त कार्यक्रम में सरपंच धर्मेन्द्र कुमार साहू, पूर्व सरपंच अश्विनी वेद कुमार दीवान, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष वेद कुमार दीवान, पंच ढाल सिंह ध्रुव, शिक्षक दीपक पटेल, रमेश साहू, तिलक ध्रुव, मिलन ध्रुव, नेतराम निषाद, भोज राम पटेल, लालू दीवान आदि उपस्थित रहें।