दही हांडी लूटकर मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व…
August 17, 2025
संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 17 अगस्त 2025/ ग्राम मामा भांचा में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी गांव के प्रमुख एवं श्री राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन के सानिध्य में मटका फोड़ प्रतियोगिता रखकर मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का पर्व।
गौरतलब है कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व ग्राम मामा भांचा में धुमधाम से मनाया जाता है, जिसमें गांव प्रमुख त्रिलोक चंद जैन गोपालों के दही हांडी लुट, मटका फोड़ प्रतियोगिता रखा गया जिसमें विजयी प्रतिभागियों को इनाम दिया गया। तत्पश्चात श्री कृष्ण कि विधी विधान से पुजन कर प्रसाद वितरण किया गया। बच्चे श्री कृष्ण और राधा कि पोशाको में अद्भुत लग रहा था।

उपरोक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नरेश जैन, समीक्षा जैन, बिंदू गोस्वामी, बसंत साहू, अरुण साहू, पुरषोत्तम साहू, गोपाल साहू, तोरण साहू, रुपेश साहू, संजू पटेल, पेमेन्द्र पटेल आदि का योगदान रहा।




