“राठौर क्षत्रिय समाज द्वारा कमल विहार में वृक्षारोपण”
August 17, 2025स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “राठौर क्षेत्रीय समाज रायपुर के अध्यक्ष सुधीर राठौर द्वारा बताया गया की राठौर समाज द्वारा राठौर चौक पर झंडा वंदन का कार्यक्रम एवं कमल विहार में सामूहिक वृक्षारोपण का कार्यक्रम के “मुख्य अतिथि मोहन वर्ल्यानी, अध्यक्ष, प्रकृति की ओर सोसायटी” के प्रयासों से वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ करते हुए नीम पीपल बरगद, आम, गुलमोहर, इत्यादि प्रजातियों का 100 वृक्षों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में सुदेश, जितेंद्र, राजेंद्र, श्यामबिहारी, अनिल सीताराम, ओम प्रकाश राठौर और महिलाएं विशेष रूप से उपस्थित थी। वृक्षारोपण कार्यक्रम में नोमोर रियर्स वेलफेयर फाउंडेशन के जयप्रकाश, अभय दुग्गड,रिचा हिंदूजा, आरती एवं पर्यावरण प्रेमी संगठन से विद्या भूषण दुबे,आदि दहिया का विशेष सहयोग रहा।


