सरस्वती शिशु मंदिर में निकाली गई कांवड़ यात्रा….बोल बम का लगा जयकारा….
July 21, 2025
संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 21/ जुलाई /2025/ स्थानीय भलेसर मार्ग पर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में बालिका शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में कांवड़ यात्रा निकाली गई l
प्रांतीय बालिका शिक्षा प्रभारी श्रीमती मनोज साहू एवं एवं विद्यालय की बालिका शिक्षा प्रभारी श्रीमती दुर्गेश नंदनी चंद्राकर के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा कांवर यात्रा निकाली गई l
कांवर यात्रा विद्यालय से प्रारंभ होकर बलेसर मार्ग शास्त्री चौक बीटीआई रोड जगत विहार कॉलोनी एवं जगत विहार कॉलोनी में स्थित जगतेशवर महादेव में छात्र-छात्राओं द्वारा जलाभिषेक किया गया l कांवड़ यात्रा छात्र-छात्राओं द्वारा मां पार्वती, भगवान शंकर, नंदी, शेर, भुत – पिसाच की वेशभूषा में भगवान शिव का भजन करते चल रे कांवरिया शिव के धाम बोल बम का नारा लगाते बोल बम का नारा है भोलेनाथ सहारा है की धुन में झूमते गाते निकली गई l लगभग 300 छात्र-छात्राओं के लिए जगतेश्वर महादेव सेवा समिति एवं मातृ शक्ति द्वारा प्रसाद की व्यवस्था किया गया ।

कांवड़ यात्रा जगतेश्वर महादेव से वापस विद्यालय में आकर संपन्न हुई l
इस आयोजन को संपन्न कराने में विद्यालय के प्राचार्य देवराज वर्मा, वरिष्ठ आचार्य शिव कुमार कन्नौजे, बलराम सेन, अजीत राम साहू किरण साहू, श्रीमती तारणी गोस्वामी, श्रीमती मल्लिका चंद्राकर , श्रीमती किरण सोनी , श्रीमती गुरुवारी सोनी , श्रीमती निशा गोस्वामी , सुश्री टिकेश्वरी चंद्राकर , सुश्री तनुजा साहू, श्रीमती तनुजा साहू , सुश्री अर्चना साव, सुश्री साक्षी घोड़ेचोरे , किरण साहू , अजय तांडी , हेमंत साहू, अश्वनी साहू , खोजेद्र कुमार साहू, खोजेद्र कुमार साहू , जगतेश्वर महादेव मंदिर के समिति के सदस्य भूपेंद्र चंद्राकर, प्रकाश चंद्राकर, मीनाक्षी चंद्राकर, उषा वर्मा, किरण चंद्राकर, हेमलता साहू, जया लोनारे, सुदेश कन्नौजे, धीरेंद्र लोनारे
एवं विद्यालय के समस्त दीदी सहयोग सराहनीय रहा l
इस आशय की जानकारी विद्यालय के प्रचार प्रसार प्रमुख पवन निर्मलकर एवं ललित कुमार सिन्हा द्वारा दिया गया।


