शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया….

शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया….

July 14, 2025 0 By Central News Service

महासमुंद 14 जुलाई 2025/ माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद में प्रतिवर्ष की भांती इस वर्ष भी पर्यावरण संरक्षण समिति के द्वारा पौधा रोपण कार्यक्रम रखा गया एवं शासन के द्वारा संचालित “एक पौधा मां के नाम योजना” के तहत भी विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधों को महाविद्यालय परिसर में रोपित किया गया। जिसमें लंगड़ा आम, मीठा नीम, करौंदा, शीशम , खैर, जामुन, पपीता, नीम आदि प्रजाति के पौधे रोपित किए गए।

प्राचार्य महोदय के द्वारा इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को प्रकृति प्रेम एवं भविष्य हेतु पर्यावरण के बचाव , प्रकृति मां की रक्षा के लिए उसको दूषित करने वाले कारको का प्रयोग न करने को भी प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ सम्मिलित रहे ।

जिसमें डॉ. सरस्वती वर्मा ,ओम प्रकाश पटेल, डॉ श्वेतलाना नागल, ओंकार प्रसाद साहू, जगदीश प्रसाद खटकर, सुश्री वंदना यादव, श्रीमती कविता गहिर, अरविंद साहू , संत राम मन्नाडे, अश्विनी कुमार लोधी श्रीमती अहिल्याबाई लहरे समस्त एवं महाविद्यालयीन छात्राएं सम्मिलित रहें ।