“एक पेड़ मां के नाम ” मामा भांचा के महिलाओं ने किया अनेक जगहों पर वृक्षारोपण…

“एक पेड़ मां के नाम ” मामा भांचा के महिलाओं ने किया अनेक जगहों पर वृक्षारोपण…

July 14, 2025 0 By Central News Service

महासमुंद 14 जुलाई 2025/ जिले के ग्राम मामा भांचा के महिलाओं ने “एक पेड़ मां के नाम” पर पर्यावरण का संदेश देते हुए छायादार एवं फलदार पौधा रोपण कर गांव में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया है।


महिलाओं कि टीम ने मंदिर परिसर, बस स्टैंड, पशु चिकित्सालय परिसर में कदम, आंवला,आम,नीम आदि प्रजाति के पौधा रोपण किया, और आगामी दिनों में तालाब के आसपास पौधारोपण कर उनके देखभाल कि बात कही।

पौधारोपण में मुख्य रूप से तारिणी गोस्वामी, समीक्षा जैन, विजय लक्ष्मी साहू, रोहिनी साहू,कांति साहू,पानबाई साहू, दामिनी साहू आदि शामिल रहे