शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरैना में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन हुआ
July 5, 2025रायपुर/शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुरैना रायपुर छत्तीसगढ़में में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती की पूजा अर्चना मुख्य अतिथि विधायक माननीय मोतीलाल जी साहू, रानी दुर्गावती वार्ड की पार्षद डॉक्टर अनामिका सिंह विशिष्ट अतिथि गण शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री रविंद्र सिंह ठाकुर सांसद प्रतिनिधि श्री मनीष पंजवानी विधायक प्रतिनिधि श्री तोष्ण साहू एवं शाला विकास समिति के सभी सदस्य गणो एवं संस्था की प्राचार्य श्रीमती मंजरी जैन प्रधान पाठक श्री पुरैना एवं श्रीमती अरुणा खरे संकुल समन्वयक श्रीमती महापात्रके कर कमलों के द्वारा किया गया l स्वागत गान के पश्चात पूर्व माध्यमिक विभाग के द्वारा साक्षरता नृत्य प्रस्तुत किया गया इसके पश्चात नवप्रवेशी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर स्वागत करते हुए निशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण करते हुए मुंह मीठा कराया गया l तत्पश्चात सांसद प्रतिनिधि श्री मनीष पंजवानी जी के द्वारा सभी विद्यार्थियों को निशुल्क कॉपी और पेन का वितरण किया गया कार्यक्रम में शाला के होनहार विद्यार्थियों को पदक वितरित कर किया गया उक्त कार्यक्रम में माननीय विधायक महोदय जी ने विद्यार्थियों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की समग्र विकास से राज्य एवं देश का विकास होता है अतः बहुत परिश्रम करें एवं लगन के साथ पढ़ाई करें l विधायक जी के द्वारा छात्र-छात्राओं को स्वच्छता संबंधी स्वच्छ रहने और स्वच्छ रखने संबंधी जागरूकता संदेश दिया संस्था की प्राचार्य ने विद्यालय संबंधी मांग पत्र माननीय विधायक महोदय जी को दिया जिसे अति शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन विधायक जी के द्वारा दिया गया विधायक जी के द्वारा शाला का निरीक्षण पश्चात मरम्मत कार्य हेतु तत्काल ₹500000 स्वीकृत किए गए l इसके पश्चात शाला विकास समिति की सदस्य एवं रानी दुर्गावती वार्ड की पार्षद डॉक्टर अनामिका सिंहद्वारा आयोजित न्योता भोज कार्यक्रम में सभी अतिथि गण सम्मिलित हुए उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ ,शाला विकास समिति के सदस्य ,संकुल समन्वयक ,शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधान पाठिक ,प्राथमिक शाला के शिक्षक जी एवं ग्राम पंचायत सेजबहार के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की वरिष्ठ व्याख्याता ने आभार प्रदर्शन किया एवं कार्यक्रम में उपस्थित रहने के लिए सभी को धन्यवाद दिया l


