17वी राज्य स्तरीय सबजूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में इन बालक बालिका का चयन
July 1, 2025रायपुर/17वी राज्य स्तरीय सबजूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता जो दिनांक 11.07.2025 से 13.07.2025 तक बिलासपुर मे आयोजित है के लिए रायपुर जिले की बॉक्सिंग टीम ( बालक/बालिका ) का चयन प्रतियोगिता सुभाष स्टेडियम में आयोजित किया गया, जिसमें 30-33 कि ग्रा में केशव नेताम,33-35 कि ग्रा में देव टांडी, 35-37 कि ग्रा डेविड कुमार साहू, 37-40 कि ग्रा चैतन्य सायं सोना, 40-43 कि ग्रा नितेश चंद्राकर, 43-46 कि ग्रा जय जिनेंद्र शर्मा, 49-52 कि ग्रा हर्षल पिल्लै, 52-55 किग्रा साक्ष्य वासुदेव एवं +70 वजन वर्ग में वेदाथ पिल्लै तथा बालिका वर्ग 37-40 किग्रा में देविका साहू एवं 46-49 किग्रा में भावना साहू का चयन किया गया ।
रायपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसियेशन के अध्यक्ष श्री प्रकाश ठाकुर एवं सचिव नवीन दास ने बच्चों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी।


