सविता गोस्वामी बनी तीसरी बार महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष …. कांग्रेसजनो में हर्षोल्लास….
June 23, 2025
बागबाहरा 23 जुन 2025/प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सभा फूलों देवी नेताम जी के अनुशंसा एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव जी के निर्देश पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री दुर्गा सागर जी द्वारा सविता गोस्वामी को लगातार तीसरी बार ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। जिसमें कांग्रेसजनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।
वहीं खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के विधायक द्वारिकाधीस यादव ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सविता गोस्वामी जी लगातार पार्टी कि प्रमुख धाराएं को लेकर शहर से गांव तक पहुंचाने का कार्य कर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने में अपना अहम् भूमिका निभाते आ रही है। सविता गोस्वामी को महिला ब्लाॉक अध्यक्ष बनने पर पुरे कांग्रेस जनों में हर्षोल्लास है।



