सविता गोस्वामी बनी महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष …
May 4, 2023संपादक मनोज गोस्वामी
बागबाहरा 04 मई 2023/ संसदीय सचिव एवं विधायक द्वारिकाधीश यादव, महिला प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम एवं डॉ. रश्मि चंद्राकर जिला अध्यक्ष के निर्देश पर महिला जिला अध्यक्ष दुर्गा सागर अपनी कार्यकारणी का गठन किया। जिसमें ग्राम पंचायत कोमा की सरपंच सविता गोस्वामी को पुनः महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष ब्लॉक बागबाहरा नियुक्त किया।

श्रीमती सविता गोस्वामी ने विधायक द्वारकाधीश यादव, डॉ. रश्मि चंद्राकर एवं फूलों देवी नेताम का अभार प्रकट करते हुए कांग्रेस पार्टी में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ने एवं कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने की बात कही।
गौरतलब है कि कोमा सरपंच सविता गोस्वामी कांग्रेस पार्टी का सक्रिय सदस्य है जो पार्टी कि विचारधारा एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में विशेष रूप से कार्य करते आ रही है।







