स्वामी आत्मानंद विद्यालय में संविदा भर्ती नियमों को शिथिल करने संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव ने कलेक्टर को लिखा पत्र…

स्वामी आत्मानंद विद्यालय में संविदा भर्ती नियमों को शिथिल करने संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव ने कलेक्टर को लिखा पत्र…

May 3, 2023 0 By Central News Service

संपादक मनोज गोस्वामी

बागबाहरा 03 मई 2023/ जिला शिक्षा अधिकारी एवं आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के संचालन प्रबंधन समिति सचिव द्वारा जारी संविदा पदों के भर्ती विज्ञापन में संस्कृत और हिंदी लिये भी हाई स्कूल स्तर तक सम्पूर्ण शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से शिक्षित होने की अहर्ता रखी गई है। जिस पर डीएड, बीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने इस नियम को शिथिल करने की संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव से मांग की थी। जिस पर संसदीय सचिव ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कलेक्टर गरियाबंद को पत्र लिखा है।

संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव द्वारा गरियाबंद जिला अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी माध्यम स्कूलों हेतु जारी संविदा भर्ती के शैक्षणिक योग्यता के संबंध में कलेक्टर एवं अध्यक्ष संचालन प्रबंधन समिति स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय को प्रेषित पत्र में लिखा है कि जिला अंतर्गत समस्त विकासखंडों में संचालित स्वा.आ.अ. मा.वि. में संविदा भर्ती विज्ञापन क्रमांक 2123 द्वारा विभिन्न पदों में भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है।

अभ्यर्थियों के अनुसार उक्त भर्ती विज्ञापन में हिंदी एवं संस्कृत विषयों के लिये आवेदक को हाई स्कूल शिक्षा अंग्रेजी माध्यम से उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया गया है, जबकि अन्य जिलों में उक्त योग्यता अनिवार्य नहीं है। संविदा अभ्यर्थियों द्वारा हिंदी एवं संस्कृत विषयों के लिये उक्त अनिवार्य योग्यता को शिथिल करने की मांग की जा रही है। उन्होंने उल्लख किया है कि अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुये उक्त अहर्ता के शिथिलीकरण की कार्रवाई नियमानुसार की जाए साथ ही कार्रवाई से अवगत कराने भी कहा गया है।