मजदूर हित में भाजपा शासन में बनी योजनाएं कांग्रेस शासन में बंद – देवेंद्र….लाखों पात्र मजदूरों को अपात्र घोषित कर योजनाओं से किया गया वंचित…

मजदूर हित में भाजपा शासन में बनी योजनाएं कांग्रेस शासन में बंद – देवेंद्र….लाखों पात्र मजदूरों को अपात्र घोषित कर योजनाओं से किया गया वंचित…

May 2, 2023 0 By Central News Service

संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 02 मई 2023/ भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक देवेंद्र चंद्राकर ने कहा कि 1 मई मजदूर दिवस पर छग की भूपेश सरकार में बैठे नेता, मंत्री, अधिकारी-कर्मचारी सिर्फ एक दिन बोरे बासी खाकर मजदूरों का सम्मान बढ़ाने की बात करते हैं। बोरे बासी खाना तो छग की पहचान है। छत्तीसगढ़वासी सदियों से प्रतिदिन बोरे बासी खाते आ रहे हैं। सिर्फ एक दिन बोरे बासी खा लेने से मजदूरों का सम्मान नहीं होगा। बल्कि मजदूरों के हक, अधिकार उनकी सुरक्षा के लिए योजनाएं बनाकर अमल में लाने से मजदूरों का सम्मान बढ़ेगा।


चंद्राकर जी ने आगे कहा कि छग में भाजपा शासन काल के दौरान मजदूरों के हित में बनाए गए सारे योजनाओं को आज भूपेश कार्यकाल में बंद कर दिया गया है। श्रम विभाग में लाखों पंजीकृत मजदूरों को अपात्र घोषित कर दिया गया है। प्रदेश भर में पिछले साढ़े 4 साल में 35 लाख मजदूरों ने श्रम कार्ड बनाने आवेदन किया था, जिसमें से मात्र 9 लाख 30 हजार मजदूरों का ही कार्ड बनाया गया। विभिन्न कल्याण मंडलों में मजदूरों के लिए 1 हजार करोड़ रु. का बजट है। जो पात्र मजदूरों को न मिलकर दलालों के माध्यम से अपात्रों को प्रदान किया जा रहा है।


देवेंद्र चंद्राकर ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने मजदूरों के विभिन्न समाजिक सुरक्षा योजनाओं को बंद कर दिया है। जिसमें मुख्य रूप से मजदूरों की लोकप्रिय योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत मजदूरों की कन्याओं के विवाह हेतु 20 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाती थी उक्त योजना को बंद कर दिया गया हैं। साथ ही मजदूरों के सामाजिक सुरक्षा योजना जिसमें मुख्यमंत्री सायकल योजना, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन योजना एवं मुख्यमंत्री औजार योजना का लाभ पिछले साढ़े चार साल से नहीं दिया जा रहा है। जिससे मजदूरों के बीच में रोष है।

छत्तीसगढ़ सरकार ने मजदूरों के समाजिक सुरक्षा हेतु चलाई जा रही है योजनाओं में भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा की है। श्रम कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। अपात्र लोगों को योजनाओं का लाभ 25 प्रतिशत कमीशन लेकर प्राथमिकता से दिया जा रहा है एवं पात्र लोगों को योजनाओं के लाभ से वंचित किया जा रहा है। श्री चंद्राकर ने कहा कि मजदूरों के अधिकारों का हनन करने का भयंकर परिणाम कांग्रेस को नवंबर 2023 में छग के मजदूर भाई दिखाएंगे।