वाणिज्य संकाय में गजेंद्र साहू आरबीआई प्रबंधक का व्याख्यान….

वाणिज्य संकाय में गजेंद्र साहू आरबीआई प्रबंधक का व्याख्यान….

May 1, 2023 0 By Central News Service

संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 01 मई 2023/शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में प्राचार्य प्रो. डॉ अनुसुइया अग्रवाल डी लिट के निर्देशानुसार एवं अजय कुमार राजा विभागाध्यक्ष वाणिज्य संकाय के नेतृत्व में 24 अप्रैल से 6 मई 2023 तक प्रतिदिन 8:00 से 11:00 तक 12 दिवसीय वैल्यू ऐडेड कोर्स संचालित हो रहा है जिसका विषय “वाणिज्य के क्षेत्र में विविध आयाम” है।

इस वैल्यू ऐडेड कोर्स में प्रतिदिन अजय कुमार राजा विभागाध्यक्ष, श्रीमती राजेश्वरी सोनी सहायक प्राध्यापक, मनबोध चौहान सहायक प्राध्यापक, श्रीमती मनीषा प्रधान सहायक प्राध्यापक, श्रीमती परवीन करीम और गुप्तेश नामदेव अतिथि व्याख्याता वाणिज्य की उपस्थिति में मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर, वक्ताओं का स्वागत बैच लगाकर किया जाता है ।

कोर्स के प्रथम एवं द्वितीय दिवस पर महेश मक्कड़ विकास अधिकारी भारतीय जीवन बीमा निगम महासमुंद ने अपने व्याख्यान में बीमा कल, आज और कल विषय पर जानकारी देते हुए जीवन बीमा के महत्व को बताया एवं छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया, तृतीय एवं चतुर्थ दिवस पर मुख्य वक्ता श्री राजेश कुमार सोनी जीवन बीमा अभिकर्ता ने भारतीय जीवन बीमा की संगठन व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए जीवन बीमा की कार्यप्रणाली एवं जीवन बीमा की विभिन्न योजनाओ से अवगत कराया।

अभिषेक बहादुर एबीएम भारतीय जीवन बीमा निगम महासमुंद ने संप्रेषण कौशल के संदर्भ में छात्रों से चर्चा कर उन्हें महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की , तत्पश्चात श्री वासुदेव पंसारी शाखा प्रबंधक भारतीय जीवन बीमा निगम महासमुंद ने बीमा के क्षेत्र में एजेंसी में कैरियर की संभावनाओं को समझाया । दिनांक 28 अप्रैल 2023 वैल्यू ऐडेड कोर्स के पांचवे दिन के मुख्य वक्ता गजेंद्र साहू थे जो भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर में सहायक महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं । उन्होंने वर्ष 2007 में शा. महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय महासमुंद से वाणिज्य में स्नातक की उपाधि प्राप्त किए है और सितंबर 2014 में प्रबंधक के रूप में आरबीआई में पदस्थ हुए, उन्होंने सितंबर 2014 से मार्च 2021 तक वित्तीय समावेश और विकास विभाग केंद्रीय कार्यालय आरबीआई मुंबई में कार्य किया वर्तमान में गजेंद्र साहू आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यकर्ता के रूप में रायपुर में कार्यरत हैं।

उन्होंने विश्व बैंक जैसे संस्थाओं द्वारा विदेशों में आयोजित कई वैश्विक स्तर के सेमिनार सम्मेलनों में भाग लिया है श्री गजेंद्र साहू जो आरबीआई द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के बोर्ड में निर्देशक के रूप में भी नामित किए गए हैं बोर्ड के सदस्य के रूप में उन्होंने ग्रामीण बैंक में कई परिवर्तन लाने में सफलता प्राप्त की है जैसे बैंक के ऋण और अग्रिम को बढ़ाना क्रेडिट अंडरराइटिंग और बेहतर जोखिम प्रबंधन प्रथाओं के लिए नई तकनीकों को लागू करना, उन्होंने अपने व्याख्यान में बैंकिंग के क्षेत्र में प्रवेश की प्रक्रिया का वर्णन करते हुए छात्र छात्राओं को इस क्षेत्र में आने के लिए प्रेरित किया साथ ही पीपीटी प्रेजेंटेशन के द्वारा छात्रों को रिजर्व बैंक के कार्यों एवं नीति निर्माण में योगदान आदि विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन एम कॉम द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा कुमारी डॉली चंद्राकर के द्वारा किया गया एवं एमकॉम द्वितीय सेमेस्टर के छात्र उदित बरड़िया ने धन्यवाद ज्ञापन किया। वैल्यू ऐडेड कोर्स में एमकॉम द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।