बड़ी खबर- अतीक अहमद कि प्रशंसा में पोस्ट करने पर मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी गिरफ्तार…

बड़ी खबर- अतीक अहमद कि प्रशंसा में पोस्ट करने पर मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी गिरफ्तार…

April 26, 2023 0 By Central News Service

रायपुर/बरेली / 26 अप्रैल 2023। उत्तर प्रदेश के बरेली में माफिया अतीक एवं उसके भाई अशरफ की प्रशंसा में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने एक निजी मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

थाना बिथरी चैनपुर के इंस्पेक्टर कुमार ने बताया कि आरोपी की भड़काऊ पोस्ट की सुचना मिलते ही दरोगा अमरीश कुमार के नेतृत्व कई टीमें आरोपी राजिक अली, निवासी राम गंगा कालोनी, बरेली की तलाश में जुट गयीं।