कांग्रेसीयों ने प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन किया… पुलिस प्रशासन देखते रह गए..

कांग्रेसीयों ने प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन किया… पुलिस प्रशासन देखते रह गए..

March 26, 2023 0 By Central News Service
संपादक मनोज गोस्वामी

महासमुंद 26 मार्च 2023/ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को दो साल की सजा और संसद की सदस्यता समाप्त होने से कांग्रेस पार्टी में जमकर आक्रोश है। कांग्रेस पार्टी इस मामले को जन आंदोलन का रूप देने जी जान लगा रही है। मोदी सरनेम पर टिप्पणी करने को लेकर सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई है। वहीं संसदीय क्षेत्र वायनाड से उनकी सदस्यता भी समाप्त कर दी गई है। जिसकी वजह से देश में राजनीतिक बवाल मचा हुआ है। जिसका असर छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले भर में भी नजर आया। नगर में शनिवार को प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

संसदीय सचिव एवं विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर के अगुवाई में अंबेडकर चौक पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी भाजपा कार्यालय के सामने प्रधानमंत्री का पुतला दहन करने आगे बढ़े, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से तैनात पुलिस ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को सिटी कोतवाली के सामने ही रोक दिया। जिसके बाद आक्रोशित कांग्रेसियों ने नगर पालिका एवं सिटी कोतवाली के सामने पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस जनों के पुतला फुंकने के बाद बुझाने के लिए पुलिस जहोजद्द करने लगा लेकिन नाकाम रहे।

कांग्रेसीयो ने पुतला दहन के तत्पश्चात कांग्रेस भवन में आकर आगे कि रणनिती तय किए। जिसमें सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि राहुल गांधी जी को न्याय दिला के रहेंगे।

इस दौरान संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर, नपाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग, दाऊलाल चंद्राकर, संजय शर्मा, खिलावन बघेल, विरेन्द्र चंद्राकर, बबलू हरपाल, आवेज खान, दीपक ठाकुर, डॉ. तरुण साहू, गौरव चंद्राकर, जसबीर ढिल्लो, अमन चंद्राकर, अरिश अनवर, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहें।