महासमुंद हिन्दू नववर्ष पर निकले शोभायात्रा का स्वागत में गोस्वामी समाज ने बांटे लड्डू…
March 23, 2023
संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 23 मार्च 2023/ हिन्दू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नवसंवत्सर 2080 के प्रथम दिवस पर महासमुंद नगर में भव्य शोभायात्रा यात्रा निकाले गए थे।
जिसमें शोभायात्रा का स्वागत करने छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज महासमुंद ने नगर के गुलशन चौक पर समाज के द्वारा बुंदी से बने लड्डू बांटकर सभी को हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्र कि शुभकामनाएं दिए।

इस दौरान छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज के प्रांतीय संरक्षक उमेश भारती गोस्वामी,प्रांतीय अध्यक्ष अशोक गिरि गोस्वामी, जिला अध्यक्ष तोषण गिरि गोस्वामी, सचिव ओमप्रकाश पुरी, कोषाध्यक्ष डिगेंद्र गिरि ( राजू) , नारेंद्र प्रकाश गिरि, विजय पुरी गोस्वामी, प्रकाश गिरि, चुनेश्वर पुरी, शंकर पुरी, संजय गिरि,अर्जुन गिरि, डॉ मुकेश पुरी, यशंवत गिरि महिला प्रकोष्ठ से सुधा गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में समाज उपस्थित रहें।






