कर्मा कन्या महाविद्यालय में विश्व जल दिवस के मौके पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन.. पक्षियों के लिए सकोरा में दाने -पानी दिए…
March 23, 2023
संपादक मनोज गोस्वामी
महासमुंद 23 मार्च 2023/ शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय महासमुंद में कल 22 मार्च को विश्व जल दिवस के मौके पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत यूथ रेड क्रॉस एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के वॉलिंटियर्स ने जल संरक्षण का संदेश देते हुए महाविद्यालय परिसर में पक्षियों के लिए सकोरा में दाने पानी की व्यवस्था एवं महाविद्यालय परिसर में जल संरक्षण के नारे उकेरे। वॉलिंटियर्स ने अपने भलेसर , बरौंडा बाजार मचेवा ग्राम में विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए घोंसले एवं पानी के सकोरे लगाए।

इस अवसर पर सूक्ष्म जीव विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ स्वेतलाना नागल ने कहा कि वाटर डे का उद्देश्य दुनिया भर के लोगों को जल संरक्षण महत्व समझाना एवं अपने व्यवहार बदलाव लाने के लिए प्रेरित करना है। इस अंतर्राष्ट्रीय डे की शुरुआत 1992 में हुई जब रियो डी जनेरियो में पर्यावरण और विकास विषय पर यूनाइटेड नेशंस सम्मेलन हुआ था। उसी वर्ष, यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली ने एक प्रस्ताव अपनाया जिसके अनुसार हर साल 22 मार्च को वाटर के लिए वर्ल्ड डे घोषित किया गया, वर्ष 2023 में इसे जल और स्वच्छता संकट को हल करने के लिए परिवर्तन में तेजी लाने के उद्देश्य से मनाया जा रहा है।

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की प्रमुख डॉक्टर सरस्वती वर्मा ने अपने गांव में छात्राओं को जल संरक्षण एवं स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। एमएससी सूक्ष्म जीव विज्ञान द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा कु. भूमिका, चंचल, झरना, खिलेश्वरी, खुशी, रानी, संगीता, टिकेश्वरी, मुस्कान खिलौना, प्रियंका। चतुर्थ सेमेस्टर से कु. साक्षी अग्रवाल,रिम्शा जरीन,तोशन चंद्राकर,लेखनी,भाग्यलक्ष्मी,वेणु, कांति, गीतांजलि, योगेश्वरी, रवीना, बीएससी तृतीय वर्ष कावेरी, , झरना साहू ने इस कार्यक्रम ने अपने चित्रकारी के हुनर से इस कार्यक्रम को सफल बनाया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस बी कुमार कार्यक्रम की सफलता के लिए छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।






